Posts

भारतीय पायलट को रिहा कर सकता है पाकिस्तान, लेकिन रख दी ये शर्त

Image
भारतीय पायलट को रिहा कर सकता है पाकिस्तान, लेकिन रख दी ये शर्त नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन इस समय पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं। पूरा देश ये दुआ कर रहा है कि अभिनंदन जल्द वापस भारत आएं। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी संकेत दिए हैं कि हम भारतीय पायलट को छोड़ सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी है। कुरैशी का कहना है कि भारत अपनी तरफ से जंगी जुनून छोड़े और दोनों देशों के बीच हालात सामान्य हो जाए तो हम इसपर पर विचार कर सकते हैं। कुरैशी ने दावा किया कि भारतीय पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और उनका पूरी तरह ख्याल रखा जा रहा है। शाह महमूद कुरैशी ने कहा, “मैं भारत को और भारत की अवाम को ये पैगाम देना चाहूंगा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार मुल्क है। जिम्मेदार एयरफोर्स है। हम जेनेवा कनवेन्शन से वाकिफ हैं। मैं उनको यकीन दिलाता हूं कि आपके जो पायलट हैं वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनकी हर किस्म से हिफाजत की जा रही है।‘’ शाह महमूद कुरैशी ने आगे कहा, “उनको जो भी सहुलियत चाहिए इंशा-अल्लाह हम उनको देंगे। हमारी उनके साथ कोई आपसी रंजिश नहीं है। देखिए अगर हाल...

पाक के सामने बड़ी मुसीबत, अमेरिका ने F16 उड़ाने पर लगाई कड़ी फटकार

Image
पाक के सामने बड़ी मुसीबत, अमेरिका ने F16 उड़ाने पर लगाई कड़ी फटकार पाकिस्तान को बुधवार सुबह भारतीय वायु सीमा में अमेरिकी एफ 16 युद्धक विमान के जरिए प्रवेश करना महंगा पड़ सकता है। हालांकि इस घुसपैठ की कोशिश को भारत ने पहले ही नाकाम कर दिया है। इस हमले में भारतीय वायु सेना के वीर जांबाजों ने त्वरित कार्रवाई कर पाकिस्तान के एक F-16 युद्धक विमान को मार गिराया। उसके दूसरे F-16 युद्धक विमान को भी खदेड़ने के चक्कर में भारत का एक मिग 2000 भी पाक अधिकृत कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन इस बीच अमेरिका ने पाकिस्तान को हड़काते हुए यह सवाल पूछा है कि बिना उससे पूछे उसने F-16 युद्धक विमानों का उपयोग किया कैसे ? दरअसल, पाकिस्तान को F-16 युद्धक विमान अमेरिका से मिले हैं। अमेरिका ने कहा है कि बिना उसकी अनुमति के पाकिस्तान इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान को जब अमेरिका ने F-16 युद्धक विमान दिए थे , तो उस वक्त पाकिस्तान को यह साफ हिदायत दी गई थी कि बिना अमेरिकी अनुमति के वह उन अमेरिकी विमानों का पारंपरिक युद्ध में उपयोग नहीं कर सकता है। इसके पहले अमेरिका ...

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कृष्णा घाटी और मेंढर सेक्टर में गोलीबारी

Image
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कृष्णा घाटी और मेंढर सेक्टर में गोलीबारी नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है। मंगलवार तड़के भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया। इसके बाद बुधवार को पाक ने भारतीय में वायु सेना के जरिए घुसपैठ की। वहीं, अभी खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी और मेंढर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस घटना की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, बॉर्डर पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। सेना अध्यक्ष और पीएम मोदी के बीच मुलाकात इधर, सेना अध्यक्ष बिपिन रावत अचानक पीएम मोदी से मिलने उनके पास पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सात लोक कल्याण मार्ग में दोनों के बीच बैठक चल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले सुबह में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक हाईलेवल मीटिंग हुई थ...

Breaking News- पाकिस्तानी वायुसेना का विमान भारतीय सीमा में घुसा , बड़गाम में इंडियन एयरफोर्स का MI-17V5 चॉपड़ क्रैश

Image
Breaking News- पाकिस्तानी वायुसेना का विमान भारतीय सीमा में घुसा , बड़गाम में इंडियन एयरफोर्स का MI-17V5 चॉपड़ क्रैश नई दिल्ली । भारत पाकिस्तान के बीच जारी गतिरोध के बीज बुधवार सुबह सीमा से दो खबरें आ रही हैं। पहली खबर है कि पाकिस्तानी वायुसेना के 3 लड़ाकू विमानों ने अभी भारतीय सीमा में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में प्रवेश किया। जैसे ही इंडियन एयरफोर्स सक्रिय हुई वह पीओके में चले गए। इसके बाद जम्मू , पठानकोट समेत कुछ अन्य एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है। इतना ही नहीं इन एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान को भी रोक दिया गया है। हालांकि पाकिस्तानी विमान ने मात्र भारतीय सीमा में प्रवेश ही किया था । इससे इतर एक खबर घाटी के बडगाम इलाके से आ रही है जहां वायुसेना का एक चॉपड दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है। अभी इस बात का भी पता नहीं लग पाया है कि भारतीय वायुसेना का पायलट सुरिक्षित है या नहीं। बता दें कि सीमा पर तनाव के बीच बुधवार दोपहर पाकिस्तानी वायुसेना के 3 लड़ाकू विमान राजौरी के नोशेरा सेक्टर के ऊपर मंडराते दिखाई दिए। पाकिस्तानी विमानों के भारतीय सीमा...

अभी-अभी: इमरान खान ने PAK आर्मी को दी खुली छूट, कहा- पुलवामा की साजिश J-K में बनी

Image
अभी-अभी: इमरान खान ने PAK आर्मी को दी खुली छूट, कहा- पुलवामा की साजिश J-K में बनी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश की सेना को खुली छूट दे दी है. उन्होंने कहा है कि अगर भारतीय सेना की ओर से कोई कार्रवाई होती है तो पाकिस्तानी सेना को उसका जवाब देने की छूट है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने यह संदेश दिया है कि पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर हुए हमले की साजिश जम्मू-कश्मीर में ही बनी थी. बता दें कि इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में कहा था कि उन्होंने सेना को खुली छूट दे दी है. मोदी ने ऐसा पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कहा था. पुलवामा हमले में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तान की ओर से यह संदेश आने से पहले पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी. एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की यह मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की अहम बैठक से पहले हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच चली मुलाकात में देश और इससे सटे इलाकों की सुरक्षा के बारे में प्रमुखता से बात हुई. बै...

अभी-अभी: परवेज मुशर्रफ का बड़ा बयान, पाकिस्तान पर हमला नरेंद्र मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी

Image
अभी-अभी: परवेज मुशर्रफ का बड़ा बयान, पाकिस्तान पर हमला नरेंद्र मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा कि ये हमला बेहद अमानवीय था. बातचीत में मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की निंदा तो की, लेकिन उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान पर हमला किया गया तो ये मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल होगी. मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान को धमकी देना बंद कीजिए. आप हमें सबक नहीं सिखा सकते. हमला पाक सरकार ने नहीं कराया बातचीत में परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तानी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में जैश का हाथ था, इसमें इमरान सरकार की किसी तरह की भूमिका नहीं थी. इसलिए पाकिस्तान को दोष देना बंद करें. मेरी जैश के प्रति कोई संवेदना नहीं है. हमला जैश ने किया है ना कि पाकिस्तान की सरकार ने. उस पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा देना चाहिए. जैश-ए-मोहम्मद ने मुझ पर भी हमला करने की कोशिश की थी. टीवी चैनलों में पाकिस्तान को गालियां दी जा रहीं मुशर्रफ ने कहा कि हमले के बाद से भारत में जिस तरह का माहौल है, वे बेहद उकसाने वाला है...

पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने अपनी सेना को दिए ये आदेश

Image
पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने अपनी सेना को दिए ये आदेश   बाद पीएम इमरान खान द्वारा अपने यहां आतंकवादी संगठनों पर नकेल कसने की बजाय उलटी नीति अपनाई जा रही है। पाकिस्‍तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानपीएम इमरान खान ने अपनी सेना को आदेश दिए हैं कि वह हिंदुस्तान की तरफ से की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का “निर्णायक व व्यापक रूप से” जवाब दें । , पीएम इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की मीटिंग के दौरान आदेश जारी किए, जिसमें भू-रणनीतिक, राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण व पुलवामा घटना के बाद उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। राष्‍ट्रीय सुरक्षा समिति ने बोला कि उक्त घटना में पाक किसी भी तरह से शामिल नहीं था।मीटिंग के बाद जारी एक बयान में बोला गया है, “घटना की कल्पना व योजना किसी भी रूप में पाकिस्‍तान में तैयार नहीं की गई थी। ” बयान में बोला गया कि पाक ने ईमानदारी से घटना की जांच के साथ-साथ अन्य विवादित मुद्दों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर वार्ता की पेशकश की है। बयान में आगे बोला गया कि ‘हम उम्‍मीद करते हैं कि हिंदुस्तान इस ऑफर का सकारात्‍मक रूप से जवाब देगा। जांच या उसके लिए दिए गए किसी भी ठोस सबूत ...