Posts

Showing posts with the label Still be able to work abroad ITI to youth

Still be able to work abroad ITI to youth

Image
Still be able to work abroad ITI to youth विदेश में नौकरी के लिए आईआईटी प्रशिक्षुओं का कैंपस इंटरव्यू से ही चयन होगा। आईटीआई में विदेशी कंपनियां इंटरनेशनल इंटरव्यू के माध्यम से प्रशिक्षुओं को नौकरी देंगी। इसकी शुरुआत मंडी आईटीआई से मंगलवार को हुई। पहली बार इंटरनेशनल कैंपस इंटरव्यू हुआ। अबुधाबी से जिंदाल शॉ एलएलसी कंपनी ने फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट और इलैक्ट्रीशियन ट्रेड के अभ्यर्थियों को परखा। फिटर के 48, वेल्डर 46, इलैक्ट्रीशियन 21 और मशीनिस्ट  के 7 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा दी। इनका रिजल्ट बुधवार को निकलेगा। इसमें प्रदेश भर के चार ट्रेडों में पास आउट 120 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के लिए जिंदल सॉ एलएलसी कंपनी अबुधाबी से आनंद श्रीवास्तव जनरल मैनेजर, के श्रीनिवासन सीनियर मैनेजर, इलेक्ट्रिकल तथा अभय तोमर एचआर मैनेजर मौजूद रहे। आईटीआई डिप्लोमा के साथ विद्यार्थियों के पासपोर्ट भी अनिवार्य हैं। इस दौरान आईटीआई स्टाफ में रूपलाल, प्रवीण कुमार, रक्षा देवी, महेंद्र पाल, दर्शन सिंह, रमेश कुमार, संजीव कुमार, प्रेम सिंह, खेम सिंह और सेवानिवृत्त दिनेश कुमार...