पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कृष्णा घाटी और मेंढर सेक्टर में गोलीबारी

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, कृष्णा घाटी और मेंढर सेक्टर में गोलीबारी
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है। मंगलवार तड़के भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया। इसके बाद बुधवार को पाक ने भारतीय में वायु सेना के जरिए घुसपैठ की। वहीं, अभी खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है।
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी और मेंढर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस घटना की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, बॉर्डर पर लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

सेना अध्यक्ष और पीएम मोदी के बीच मुलाकात
इधर, सेना अध्यक्ष बिपिन रावत अचानक पीएम मोदी से मिलने उनके पास पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सात लोक कल्याण मार्ग में दोनों के बीच बैठक चल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले सुबह में राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक हाईलेवल मीटिंग हुई थी।
पाक ने किया था एयर हमला
गौरतलब है कि बुधवार को पाक ने भारतीय सीमा में एयर हमला किया। जवाब में भारत ने भी कार्रवाई करते हुए पाक विमान पर हमला किया। यह विमान नौशेरा से तीन किलोमीटर दूर पाकिस्तान की ओर लाम घाटी में गिरा। पाकिस्तान के विमान को भारतीय वायु सेना के मिग-21 ने पीछा कर मार गिराया।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात