अभी-अभी: परवेज मुशर्रफ का बड़ा बयान, पाकिस्तान पर हमला नरेंद्र मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी

अभी-अभी: परवेज मुशर्रफ का बड़ा बयान, पाकिस्तान पर हमला नरेंद्र मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा कि ये हमला बेहद अमानवीय था. बातचीत में मुशर्रफ ने पुलवामा हमले की निंदा तो की, लेकिन उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान पर हमला किया गया तो ये मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल होगी. मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान को धमकी देना बंद कीजिए. आप हमें सबक नहीं सिखा सकते.

हमला पाक सरकार ने नहीं कराया
बातचीत में परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तानी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में जैश का हाथ था, इसमें इमरान सरकार की किसी तरह की भूमिका नहीं थी. इसलिए पाकिस्तान को दोष देना बंद करें. मेरी जैश के प्रति कोई संवेदना नहीं है. हमला जैश ने किया है ना कि पाकिस्तान की सरकार ने. उस पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा देना चाहिए. जैश-ए-मोहम्मद ने मुझ पर भी हमला करने की कोशिश की थी.
टीवी चैनलों में पाकिस्तान को गालियां दी जा रहीं
मुशर्रफ ने कहा कि हमले के बाद से भारत में जिस तरह का माहौल है, वे बेहद उकसाने वाला है. वहां के टीवी चैनलों की डिबेट में पाकिस्तान को जिस तरह से गालियां दी जा रही हैं, वे ठीक नहीं है. भारतीय चैनलों पर इस समय सभी पाकिस्तान को गालियां दे रहे हैं. हमले के अगले दिन से ही सभी पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहे हैं. टीवी चैनलों के डिबेट में पाकिस्तान के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है.
पीएम मोदी से ज्यादा मेरे दिल में आग
हमले के बाद पीएम मोदी के बयान पर मुशर्रफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान पर हमला किया गया तो यह मोदी की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल होगी. मुशर्रफ ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि मेरे दिल में आग है. मैं कहता हूं कि जब वहां कश्मीरी मारे जाते हैं तो मेरे दिल में ज्यादा आग लगती है, कश्मीरी बच्चों की आंखों में गोलियां लगती हैं, तो मेरी आंखों में आंसू आते हैं.
पुलवामा हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति सहानुभूति
मुशर्रफ ने कहा कि मैं पुलवामा में मारे गए जवानों के प्रति पूरी संवेदना जताता हूं. उनके परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है. मैंने 1971 की लड़ाई में अपना सबसे अच्छा दोस्त खोया है. मैं जानता हूं कि अपनों को खोने का गम क्या होता है.

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात