पैन कार्ड की तरह घर पहुंचेगा DL, अब नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर

पैन कार्ड की तरह घर पहुंचेगा DL, अब नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर
आरटीओ कार्यालय से जारी होने वाले ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की व्यवस्था अगले माह की 15 तारीख तक बदल जाएगी। यह व्यवस्था पैन कार्ड सरीखी होगी। जुगाड़ लगा हाथ के हाथ लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया पर रोक लग जाएगी। आरटीओ कार्यालय में आवेदक अपनी प्रक्रिया पूरी करेगा। उसके बाद डीएल परिवहन आयुक्त कार्यालय से सीधे प्रिंट कर पते पर भेजे जाएंगे।
उनकी प्रिंटिंग और भेजने की व्यवस्था परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से तय की गई संस्था के मार्फत होगी। साथ ही उनकी जवाबदेही भी तय होगी। देर करने पर जुर्माना भी कंपनी पर लगेगा। इसके लिए कंपनी तय कर दी गई हैं।
स्थाई डीएल जारी करने की जिम्मेदारी होगी
स्मार्ट कार्ड डीएल योजना के लिए नई संस्था का चयन कर लिया गया। स्थाई डीएल की पिंट्रिंग, आवेदक के पते पर डिस्पैच व डिलीवरी का काम संस्था द्वारा सेंट्रलाइज्ड रूप से परिवहन आयुक्त कार्यालय से किया जाएगा। एक पत्र मुख्यालय से सभी आरटीओ को भेजा गया है, जिसमें 28 मार्च तक बिजली कनेक्शन सहित जगह उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात