सपने में पानी को देखना शुभ है या अशुभ, आइए जानें

सपने में पानी को देखना शुभ है या अशुभ, आइए जानें
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सपने में पानी को देखना शुभ और अशुभ दोनों ही फल देता है. हमें अक्सर सपनों में कुछ अजीबोगरीब चीजें दिखाई देती हैं लेकिन हम उनका अर्थ नहीं समझ पाते हैं. आज हम बात करने वाले हैं कि अगर हमें सपने में पानी दिखाई दे तो उसका क्या अर्थ होता है. सपने में पानी को देखना आपके लिए शुभ है या अशुभ आइए जानते हैं.

1~ अगर आपको अपने सपने में नदी का पानी दिखाई देता है तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है और जल्दी ही आपके सभी अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं.

2~ यदि आपको सपने में समुद्र का पानी दिखाई देता है तो आपको बड़ा सावधान रहने की जरूरत है समुद्र का पानी खारा होता है. इसलिए लोगों को आपके खराब व्यवहार से परेशानी का अनुभव हो सकता है.

3~ यदि आपको सपने में बारिश का पानी दिखाई देता है तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है. इस सपने के अनुसार आपको जल्दी ही शुभ समाचार मिलने वाला है और आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है.

4~ सपने में बाढ़ का पानी देखना एक अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है. इस सपने को देखने के बाद आप को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इसके बाद जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है.

5~ अपने सपने में साफ पानी को देखना एक बहुत ही शुभ संकेत है और इसके फलस्वरूप आपको जल्दी ही किसी काम में सफलता प्राप्त होने वाली है.

6~ यदि आपने सपने में कुएं का पानी देखा है तो यह भी आपके लिए एक शुभ समाचार लाने वाला है. इस सपने के अनुसार आपको अचानक ही कहीं से धन प्राप्त हो सकता है.

7~ अगर आपने अपने सपने में गंदा पानी देखा है तो यह आपके लिए एक अशुभ संकेत देने वाला है. आपके जीवन में कोई ना कोई परेशानी आने वाली है.

8~ यदि आपने सपने में कोई झरना देखा है या आप पानी में गिर रहे हैं तो यह भी आपके लिए एक अशुभ संकेत है. आप जल्दी ही किसी बीमारी से ग्रसित होने वाले हैं.

9~ सपने में पानी पीते देखना एक शुभ संकेत है. इस सपने के फलस्वरूप जल्दी ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है.I

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात