राशि अनुसार मौनी अमावस्या के उपाय, तो दूर होगी दरिद्रता, पूरी होगी मनोकामना

शास्त्रों में सोमवती अमावस्या को बहुत महत्व दिया गया है। सोमवती अमावस्या के दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो इनसे विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं अगर इन उपाय को राशि अनुसार किया जाए तो ये जल्द ही अपना असर दिखाते हैं। आइए आपको बताते हैं राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में


Copyright Holder: PanchTech
मेष, वृष, कन्या राशि -

मेष, वृष, कन्या राशि के जातक अमावस्या के दिन घर में हवन करवाऐं और शिव की पूजा करें। अमावस्या के दिन चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप-कर्मों का क्षय होगा और पुण्य-कर्म उदय होंगे। यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे। अमावस्या के दिन किसी कुए में एक चम्मच दूध डालें, लाभ होगा। अमावस्या की रात को एक नींबू अपने सर से सात बार उतारकर, चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर रख दें। नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा।

मिथुन, सिंह, कर्क राशि -

मिथुन, सिंह, कर्क राशि के जातक अमावस्या की रात एक पानी का नारियल लें और उसके पांच बराबर टुकड़े करके शिवजी को अर्पित करें। इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।

तुला, वृश्चिक, धनु राशि -

तुला, वृश्चिक, धनु राशि के जातक अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, कष्टों का निवारण होगा। अमावस्या की रात को बहते नदी के पानी में पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीए छोड़ें, धन लाभ होगा। अमावस्या की रात को मंदिर में एक घी का दिया जलाएं, लाभ मिलेगा।

मकर, कुंभ, मीन राशि -

अमावस्या की रात को मकर, कुंभ, मीन राशि के जातक किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित धागा लें और इसे पहन लें, लाभ होगा। शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात