MIS: आपके अकाउंट में जिंदगी भर आते रहेंगे 5700 रुपये मंथली, पोस्ट ऑफिस की स्कीम का उठाएं फायदा

MIS: आपके अकाउंट में जिंदगी भर आते रहेंगे 5700 रुपये मंथली, पोस्ट ऑफिस की स्कीम का उठाएं फायदा
स्कीम जब तक चलती रहेगी, आपको हर महीने एक निश्चित आय मिलती रहेगी.
आप अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित कहीं निवेश करना चाहते हैं और उस पर हर महीने एक निश्चित आय भी पाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्माल सेविंग्स स्कीम में मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए है. यह स्कीम आपको हर महीने तय इनकम का मौका देती है. यह उनके लिए बेहतर है जो अन्य तरीके से आमदनी के लिए किसी अच्छे विकल्प की तलाश में हैं. यह स्कीम 5 साल के लिए ही होती है. इसकाअर्थ यह हुआ कि आपको सिर्फ 5 साल के लिए ही निवेश पर निश्चित आय मिलेगी लेकिन आप इसे पांच-पांच साल बढ़ा सकते हैं जिससे आपकी मासिक आय भी लगातार जारी रहती है.

इस तरह तय होती है मंथली इनकम

इस स्कीम के तहत आप न्यूनतम 1500 रुपये का निवेश कर सकते हैं. सिंगल खाते में अधिकतम 4.5 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं जबकि जॉइंट खाते में 9 लाख रुपये जमा कराए जा सकते हैं. इस जमा राशि पर वर्तमान में 7.3 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है. मान लेते हैं कि आपने जॉइंट अकाउंट खुलवाया है और उसमें 9 लाख रुपये जमा कराए हैं. इस पर 7.3 फीसदी की दर से 65700 रुपये ब्याज बनताहै. इसे 12 महीनों में बांटें तो आपको हर महीने 5475 रुपये मिलेंगे.

स्कीम से जुड़ने के फायदे

स्कीम जब तक चलती रहेगी, आपको हर महीने एक निश्चित आय मिलती रहेगी. वहीं, मेच्योरिटी पर स्कीम बंद करने के बाद आपका कुल निवेश बोनस के साथ वापस मिल जाएगा.
स्कीम के तहत बैंक एफडी की तुलना में आपको बेहतर रिटर्न मिलता है.
अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में रहेगी और मूलधन के साथ इस धन को भी जोड़कर आपको आगे ब्याज मिलेगा.
कौन खोल सकता है खाता?

पोस्ट ऑफिस की मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत 10 साल से अधिक की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक खाता खोल सकता है. अगर बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की ओर से अकाउंट खोला जा सकता है. बच्चे की उम्र 10 साल होने पर वह खुद भी अकाउंट के संचालन का अधिकार पा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात