चावल के साथ आप रोजाना खा रहे हैं जहर, हो सकती हैं कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां

चावल के साथ आप रोजाना खा रहे हैं जहर, हो सकती हैं कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां
देश के ज्यादातर लोग चावल खाना पसंद करते हैं. बहुत से ऐसे लोग हैं, जो बिना चावल खाए एक दिन भी नहीं रह सकते हैं. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो सतर्क हो जाइए क्योंकि ये खबर पढ़ने के बाद आप परेशान हो सकते हैं.
कई शोधों में दावा किया गया है कि यदि आप रोजाना चावल खाते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए जहरीली हो सकती है. जो व्यक्ति ज्यादा चावल खाते हैं वे अपने शरीर में 'आर्सेनिक' (Arsenic) नाम के जहरीले पदार्थ को भेज रहे हैं.
जी, हां खबर थोड़ा हैरान करने वाला है, लेकिन ये सच है. सबसे चिंता का विषय ये है कि चावल में आर्सेनिक रसायन की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं. रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि आर्सेनिक के शरीर में पहुंचने के बाद ये जहरीला रसायन लोगों में कैंसर, दिल संबंधी बीमारी, डायबिटीज और कई गंभीर बीमारियों को दावत देता है.
बता दें कि आर्सेनिक रसायन मिट्टी में पाया जाने वाला रसायन है. इस वजह से इसका थोड़ा असर मिट्टी से उगने वाली खाने की चीजों में भी आ जाता है, लेकिन उनमें इसका स्तर बहुत कम होता है, जिस कारण इससे सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता है.
चावल की फसल में पानी का इस्तेमाल अधिक होता है. चावल की फसल पानी में ज्यादा डूबे होने के कारण मिट्टी में घुली आर्सेनिक रसायन को सोख लेता है. इसलिए चावल में अन्य फसलों की तुलना में 10 से 20 फीसदी ज्यादा आर्सेनिक रसायान पाया जाता है.
बेलफास्ट की क्वीन्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंडी मेहार्ग का मानना है कि चावल में मौजूद आर्सेनिक नाम के जहरीले रसायन से आपको कितना खतरा होगा ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप एक दिन में कितना चावल खा रहे हैं. प्रोफेसर के मुताबिक, यदि आप सप्ताह में एक या दो बार चावल खाते हैं, तो इससे आपको ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन छोटे बच्चों को चावल से दूर रहना चाहिए.
यदि आप चावल खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, तो खबर पढ़कर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप चाहे तो चावल से आर्सेनिक रसायन को कम कर सकते हैं. प्रोफेसर मेहार्ग के मुताबिक, चावल को यदि आप ज्यादा पानी डालकर पकाते हैं, तो इससे आर्सेनिक रसायन कम हो जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात