भारत लौटकर अभिनंदन ने बताई पाक की शर्मनाक करतूत, बताया वीडियो में कैसे किया गया था फर्जीवाड़ा

भारत लौटकर अभिनंदन ने बताई पाक की शर्मनाक करतूत, बताया वीडियो में कैसे किया गया था फर्जीवाड़ा
: पाकिस्तान की गिरफ्त से निकलकर भारत आ चुके विंग कमांडर अभिनंदन ने अब पाकिस्तान का काला सच दुनिया के सामने लाना शुरू कर दिया है। बता दें कि जब अभिनंदन पाकिस्तान की गिरफ्त में थे तब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो पाकिस्तानी सेना की तारीफ़ करते हुए नज़र आ रहे थे। इस वीडियो को लेकर अब अभिनंदन ने सबके सामने सच रखना शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार ये दावा कर रहा है कि उसने अपनी हिरासत में विंग कमांडर अभिनंदन के साथ अच्छा बर्ताव किया था लेकिन खुद अभिनंदन ने पाकिस्तानी सेना के बारे में जो बात बताई है वो पकिस्तान के दावे को झुठलाने के लिए काफी है। दरअसल भारत लौटने के बाद अभिनंदन ने बताया है कि जो वीडियो दिखाकर पाकिस्तान बार-बार दुनिया की वाहवाही बटोर रहा है उसे ज़बरदस्ती तैयार किया गया था।
अभिनंदन ने इस वीडियो में पाकिस्तानी फ़ौज की जो तारीफ़ की थी असल में वो उनसे बुलवाई गयी थी, यहां तक कि उनके एक और वीडियो में काफी एडिटिंग की गयी है साथ ही में उसमें कई सारे कट भी लगाए गए हैं। अभिनंदन ने पूछताछ के दौरान भारतीय अधिकारियों को ये बातें बताई हैं जिसके बाद अब पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया है।
अभिनंदन को अभी पूछताछ के कई और चरणों से गुज़रना है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो पाकिस्तान के कई और काले कारनामों के बारे में खुलासा करेंगे। अभिनंदन ने पूछताछ में यह भी बताया था कि पाकिस्तान में उन्हें शारीरिक रूप से तो प्रताड़ित नहीं किया गया था लेकिन मानसिक तौर पर उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात