टाटा स्काई के मिनी पैक्स हुए लॉन्च, सस्ते में देख सकेंगे ये चैनल

टाटा स्काई के मिनी पैक्स हुए लॉन्च, सस्ते में देख सकेंगे ये चैनल
अगर आप टाटा स्काई (Tata Sky) उपभोक्ता हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. जी हां, ट्राई के केबल (Cable) और डीटीएच (DTH) से जुड़े नए नियम लागू कर दिए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाट स्काई ने अपने यूजर्स के लिए 21 एड-ऑन पैक्स को पेश किया है. जिसकी शुरुआती कीमत 5 रुपये (प्रतिमाह) बताई जा रही है.

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस एड-ऑन पैक्स में क्रिकेट, म्यूजिक, नॉलेज और लाइफस्टाइल, इंग्लिश मूवी, किड्स जैसे तमाम चैनलों का लाभ मिलता है. अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं तो आपको मूवी चैनल की भी यहां पर सुविधा मिलती है. आप जिस तरीके के चैनल सिलेक्ट करते हैं उसी आधार पर आपको पैसे चुकाने होंगे.

जानिए किस चैनल के लिए कितने पैसे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पैक्स खासतौर से उन यूजर्स के लिए लाए गए थे जो हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमाम रीजनल भाषा के चैनल देखना चाहते हैं. बता दें कि टाटा स्काई के एड-ऑन लिस्ट में क्रिकेट हिंदी एचडी के दो चैनल का प्रतिमाह शुल्क 42 रुपये और क्रिकेट इंग्लिश एचडी पैक के लिए प्रतिमाह 44 रुपये चुकाने होंगे. इसके अलावा म्यूजिक एचडी पैक में तीन चैनल होंगे जिनके लिए आपको 11 रुपये प्रतिमाह की दर से चुकाने होंगे.

इतना ही नहीं इसके अलावा म्यूजिक, इंग्लिश मूवी, किड्स पैक भी हैं. अगर आपको लिमिटेड चैनल चाहिए तो टाटा स्काई के पास मिनी पैक्स की भी एक लिस्ट है. खबर के मुताबिक नॉलेज और लाइफस्टाइल मिनी एचडी, इंग्लिश मूवी मिनी एचडी, किड्स मिनी एचडी, इंग्लिश मूवी मिनी और किड्स मिनी. कंपनी की ओऱ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस पैक्स की शुरुआती कीमत 21 रुपये रखी गई है. खबर है कि कंपनी ने ये पैक तमाम दूसरी कंपनी को पटखनी देने के लिए लाॅन्च किया है.

Comments

Popular posts from this blog

12th Board Timetable 2019 (12th BOARD TIME TABLE 2019) - details of the timetable of the 12th Board of the State to get here

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

10th HERO pulled job to 12th, salary Rs 40 thousand