महिलाओं के परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे सरकार : सैनी

महिलाओं के परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे सरकार : सैनी
 : खेड़ा खेमावती गांव में मिट्टी की तोंद गिरने से हुई दो महिलाओं की मौत पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि यह हादसा किस की लापरवाही से हुआ है। इसकी प्रशासन को जांच करानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम मनदीप कुमार, एएसपी अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी सुनील कुमार और सरकार से दोनों मृतक महिलाओं के एक-एक परिजनों को सरकारी नौकरी और 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं घायल हुई हैं, उनको भी सरकार दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दे। सैनी ने कहा कि यह परिवार मजदूरी का काम करते हैं। इन गरीबों का तो घर ही उजड़ गया। सरकार को चाहिए कि जल्द ही वह इन लोगों को आर्थिक मदद दे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की भी मांग की। सैनी ने कहा कि यदि इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात