गर्मियों में दिन-रात चलाएं ये वाला AC, 1 रु भी नहीं आएगा बिजली का बिल, हर महीने बचा सकेंगे हजारों रुपए

गर्मियों में दिन-रात चलाएं ये वाला AC, 1 रु भी नहीं आएगा बिजली का बिल, हर महीने बचा सकेंगे हजारों रुपए
सर्दियां अब खात्मे पर हैं और गर्मी का सीजन आने वाला है। ऐसे में गर्मी से बचने के और इससे राहत के लिए कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली है। दरअसल यह तो सबको पता ही है कि गर्मी में लगभग सभी लोग कूलर और एयर कंडीशनर का यूज करते हैं। AC में बिल ज्यादा आता है इसलिए लोग इसका उपयोग करने से बचते हैं लेकिन क्या हो कि ऐसी का आप प्रयोग भी कर लें और आपका बिल भी ज्यादा न आए।

जी हां, दरअसल सोलर प्रोडक्ट मैन्युफैक्चर कंपनी बेलिफल इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने सोलर से चलने वाला एक एयर कंडीशन तैयार किया है। इस AC की सबसे खास बात यह है कि ये इलेक्ट्रिसिटी के बिना ही चलता है।
इसका मतलब ये हुआ कि इसे यूज करने पर किसी तरह का बिजली बिल नहीं आएगा। आपकी जानकारी में लिए बता दें कि इस कंपनी ने 1 टन और 1.5 टन कैपेसिटी वाले 2 अलग-अलग AC निकाले हैं।
कितने रुपयों की होगी बचत
ये तो आपको पता ही होगा कि भारत में बिजली से चलने वाले AC की एक बड़ी रेंज मौजूद है। इनमें 2 स्टार से लेकर 5 स्टार रेटिंग वाले AC शामिल हैं। जहां 2 स्टार ऐसी का बिजली बिल ज्यादा आता है, तो वहीं 5 स्टार का थोड़ा कम।
दरअसल यदि AC 2 स्टार है तब वो सिर्फ एक रात में 8 से 10 यूनिट की खपत करता है। यानी महीने में 250 से 300 यूनिट एक्स्ट्रा हो सकती हैं। दूसरी तरफ, 5 स्टार AC से ये यूनिट 200 के अंदर ही रहती हैं।
भोपाल जैसे बड़े शहरों में वर्तमान समय में 1 यूनिट की कीमत करीब 7 रुपए है। ऐसे में यदि मंथली यूनिट 100 से ज्यादा होती हैं तब उसका चार्ज भी बढ़ जाता है। जैसे, यहां 378 यूनिट पर करीब 2770 रुपए का बिजली बिल आता है।
इसका मतलब ये हुआ कि एक यूनिट का औसत खर्च 7.33 रुपए है। ऐसे में यदि AC से 300 यूनिट की खपत होती है तब कम से कम 2,199 रुपए का एक्स्ट्रा बिल आएगा।
दूसरी तरफ ये सोलर वाला AC पूरी तरह से DC वोल्ट पर काम करता है। इसकी दोनों यूनिट DC को सपोर्ट करती हैं। दरअसल इसके इनवर्टर में लोवर पावर कंजप्शन टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है। ये 48VDC के सोलर सिस्टम पर काम करता है।
बता दें कि कंपनी इसके साथ 1500वाट्स का सोलर पैनल और 12V 100Ah बैटरी (6 प्लेट्स) दे रही है। मालूम हो कि इसका सोलर पैनल इतना पावरफुल है कि ये बैटरी को तेजी से चार्ज करता है।
कीमत कितनी है
अब चूंकि यह AC सोलर से चलता है तो कीमत तो ज्यादा होगी ही लेकिन फिर इसका ये भी तो फायदा है कि बिजली का बिल इसकी वजह से बढ़ेगा नहीं। आपको बता दें कि Belifal के 1 टन वाले सोलर AC की कीमत 1.99 लाख रुपए है।
वहीं, 1.5 टन वाले सोलर AC की प्राइस 2.49 लाख रुपए है। जैसा हमने पहले बताया कि ये AC पूरी तरह सोलर सिस्टम पर काम करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

12th Board Timetable 2019 (12th BOARD TIME TABLE 2019) - details of the timetable of the 12th Board of the State to get here

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

10th HERO pulled job to 12th, salary Rs 40 thousand