बिना बिजली के 9 घंटे तक नॉनस्टॉप चलेगा ये कूलर, थोड़े से पानी में रातभर देगा ठंडी हवा, कीमत 7000 रुपए से कम

बिना बिजली के 9 घंटे तक नॉनस्टॉप चलेगा ये कूलर, थोड़े से पानी में रातभर देगा ठंडी हवा, कीमत 7000 रुपए से कम
सर्दियां अब खात्मे पर हैं और गर्मी का सीजन आने वाला है। ऐसे में गर्मी से बचने के और इससे राहत के लिए कंपनियों ने भी अपनी कमर कस ली है। दरअसल यह तो सबको पता ही है कि गर्मी में लगभग सभी लोग कूलर और एयर कंडीशनर का यूज करते हैं। AC में बिल ज्यादा आता है, वहीं कूलर में पानी की ज्यादा खपत होती है। ऐसे में जिन घरों में पानी नहीं होता वे कूलर का भी ठीक तरह से यूज नहीं कर पाते।

अब ऐसे लोगों के लिए पिजन नामक एक कंपनी ने एक ऐसा कूलर डिजाइन किया है जो बिजली और पानी दोनों की ही सेविंग करता है। जी हां, दरअसल इस कूलर का नाम Pigeon Ubercool है। आपको बता दें कि इसकी ऑनलाइन प्राइस 7 हजार रुपए से भी कम है।
रिचार्जेबल बैटरी वाला है यह कूलर
बता दें कि ये कूलर एक फुल साइज टेबल फैन की तरह है, जिसमें 2.5 लीटर का वाटर टैंक भी दिया है।
इसके अलावा इसमें इन-बिल्ड रिचार्जेबल बैटरी दी है, जो 5 घंटे में फुल चार्ज होकर 9 घंटे का बैकअप देती है।
इसका मतलब यह हुआ कि बिना बिजली के भी इसे पूरी रात चलाया जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए रिमोट भी दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात