पाक ने अभिनंदन को लगाया था ना’पाक’ इंजेक्शन, असर खत्म होने के इंतजार में रिहाई हुई 5 घंटे लेट !

पाक ने अभिनंदन को लगाया था ना’पाक’ इंजेक्शन, असर खत्म होने के इंतजार में रिहाई हुई 5 घंटे लेट !
भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार को वतन वापस लौट आए. अभिनंदन का वाघा बॉर्डर पर भारतवासियों ने जोरदार स्वागत किया. लेकिन उनकी वापसी तय वक्त पर नहीं हुई. पाकिस्तान ने उनको मुकर्रर वक्त से करीब 5 घंटों के बाद छोड़ा. इसी पर पूर्व मेजर जनरल जीडी बक्शी ने बड़ा दावा किया है. मेजर जनरल बख्शी के मुताबिक अभिनंदन से जानकारी जुटाने के लिए पाकिस्तान में उनका नार्को टेस्ट किया गया. इस इंजेक्शन का असर खत्म होने तक उन्हें पाकिस्तान में रोक कर रखा गया, ताकि भारत में मेडिकल परीक्षण होने के वक्त इंजेक्शन के इस्तेमाल का खुलासा नहीं हो सके.
जाने-माने रक्षा विशेषज्ञ जीडी बख्शी का कहना है कि पाकिस्तान ने अभिनंदन से महत्वपूर्ण और संवदेनशील जानकारी जुटाने के लिए इस तरह की हरकत को अंजाम दिया. अभिनंदन को सोडियम पेंटोथॉल इंजेक्शन देकर नार्को के जरिये उनसे भारतीय प्लान और मिशन का सच जानने की कोशिश की गई.
जीडी बख्शी आगे कहते हैं कि पाकिस्तान का मकसद पूरा हुआ या नहीं ये साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता, मगर अभिनंदन को भारत को सौंपने में हुई देरी इस बात की तस्दीक करती है कि उन्हें इस इंजेक्शन का असर खत्म होने के चलते पाकिस्तान में तय वक्त से ज्यादा रोक कर रखा गया.
बता दें कि पाकिस्तान ने अभिनंदन की रिहाई का समय दो बार टाला और बदला था,  शुरुआत में जानकारी आई थी कि अभिनंदन को शाम 4 बजे भारत को सौंपा जाएगा. इसके बाद घंटे बढ़ते चले गए और आखिरकार पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को रात 9 बज कर 20 मिनट पर भारत को सौंपा. इस बीच रिहाई की प्रक्रिया में करीब पांच घंटे की देरी हुई.

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात