अब मात्र 153 रुपए में पाएं अनलिमिटेड चैनल्स, ये है शानदार ऑफर

अब मात्र 153 रुपए में पाएं अनलिमिटेड चैनल्स, ये है शानदार ऑफर
। देश के सबसे बड़ी डीटीएच सर्विस ऑपरेटर्स डिश टीवी ने 153 रुपए के बेस पैक में अनिलिमेटड फ्री-टू-एयर चैनल्स देने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि इन चैनलों के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। बात दें कि हाल ही में टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने कम से कम 100 चैनल्स मुहैया कराने का आदेश दिया था। हालांकि, ट्राई ने यह भी कहा था कि इसके लिए सब्सक्राइबर्स को कम से कम एक पेड चैनल को खरीदना होगा।

इसी के साथ ही अब ग्राहकों को अतिरिक्ति नेटवर्क कैपेसिटी फीस भी देनी होगी। ऐसे में फ्री-टू-एयर चैनल्स को देखने वाले ग्राहकों के लिए बिल में कमी आ सकेगी। डिश टीवी ने अपने इस पैक को 'मेरा अपना पैक' नाम दिया है। साथ ही कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि 25 अनिवार्य चैनल जिसमें दूरदर्शन चैनल्स हैं, इनके लिए भी नेटवर्क कैपिसिटी फीस वसूला जाएगा। अभी तक सभी केबल टीवी व डीटीएच ऑपरेटर्स पहले 100 चैनलों के लिए 130 रुपए (18 फीसदी जीएसटी अतिरिक्त) चार्ज करते थे। इन चैनल्स को किसी पैक के साथ चुन सकते हैं। इनमें दूरदर्शन के 25 चैनल अनिवार्य हैं।

डिश टीवी के इस ऑफर में, 130 चैनलों के बेस पैक पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, भले ही ट्राई के नियमों के तहत 100 चैनल देना अनिवार्य है। डिश टीवी ने कहा कि यदि कोई केवल फ्री-टू-एयर चैनल ही चुनता है तो भी इसके लिए नेटवर्क कैपेसिटी फीस 130 रुपए व जीएसटी ही देना होगा।

क्या है अतिरिक्त चैनल्स
इस साल फरवरी में लागू हुए ट्राई के नियमों के मुताबिक, यदि कोई ग्राहक 100 चैनल से अधिक चैनल्स को चुनता है तो इसके लिए प्रति 25 चैनलों पर 20 रुपए का अतिरिक्त फीस देना होगा जिसके नेटवर्क कैपेसिटी चार्ज कहा जाता है। साथ ही, 16 अतिरिक्त चैनलों के लिए, 1 रुपए प ति चैनल नेटवर्क कैपेसिटी फीस के तौर पर चार्ज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात