जियो का बिना छतरी वाला सेट-टॉप बॉक्स मार्किट में मचा रहा धूम, 1000 चैनल्स है फ्री

जियो का बिना छतरी वाला सेट-टॉप बॉक्स मार्किट में मचा रहा धूम, 1000 चैनल्स है फ्री
अगर आप रिलायंस जियो के डीटीएच बॉक्स को खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है. क्योंकि मार्केट में जियो के सेट टॉप बॉक्स से पहले ही एक दमदार हाईटेक सेट टॉप बॉक्स आ गया है. जिसमें आपको कोई भी छतरी लगानी नहीं पड़ेगी, बल्कि आप सीधे इसे टीवी से कनेक्ट कर मुफ्त में 150 चैनल्स देख पायेंगे. ये सभी चैनल फ्री टू एयर होंगे.मुफ्त में देख पायेंगे 150 चैनल्स
ये एक बिना छतरी यानि बिना डिश एंटीना के काम करने वाली हाईटेक सेट टॉप बॉक्स है जिसे डायरेक्ट टीवी से जोड़ कर मुफ्त 150 चैनल्स देख पायेंगे. इसके अलावा इस सेट टॉप बॉक्स में एक खास फीचर दिया गया है जिसके माध्यम से इसे इंटरनेट से जोड़ सकते हैं.
इंटरनेट से जोड़ कर चलाए 1,000 चैनल्स
इस सेट टॉप बॉक्स की खास बात यह कि ये इंटरनेट से जुड़कर 1000 से अधिक चैनल्स दिखा सकता है. ऐसे में इसे इंटरनेट सेट टॉप बॉक्स नाम दिया गया है. इंटरनेट से कनेक्ट हो जाने के बाद इस पर 1000 से अधिक चैनल देख सकते हैं. जिसमें सभी एचडी और एसडी चैनल्स शामिल हैं. इंटरनेट से जोड़ने के लिए इसमें वाई-फाई और LAN केबल की सुविधा दी गयी है.
इस सेट टॉप बॉक्स को मार्केट में इंटरनेट सेट टॉप बॉक्स के नाम से उपलब्ध कराया गया है. जिसमें 150 चैनल बिना छतरी के जबकि 1 हजार से अधिक चैनल इंटरनेट से जोड़ कर देखे जा सकते हैं. इस सेट टॉप बॉक्स को अलग-अलग टीवी से जोड़ने के लिए एंटीना in पोर्ट, RC केबल पोर्ट, HDMI पोर्ट और डोंगल लगाने के लिए USB पोर्ट दी गयी है.
यहाँ से खरीद सकते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दमदार फीचर्स वाले इस सेट टॉप बॉक्स को मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है. ख़बरों के मुताबिक़ ये सेट टॉप बॉक्स मेड इन इंडिया है और इसे मार्केट के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है. जानकारों के मुताबिक़ इस सेट टॉप बॉक्स की कीमत 1,500 रुपए है.

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात