पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम: 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 72,505 रुपए

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम: 1,000 रुपए जमा करने पर मिलेंगे 72,505 रुपए
नई दिल्ली। पैसे से पैसा बनाने के लिए कई तरह की स्कीम् बाजार में मौजूद है। लेकिन पोस्ट ऑफिस में एक स्कीम ऐसा है जहां आपको बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलता है। अगर आप यहां अपना खाता खुलवाते हैं तो आपको 7.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से अगर आप रोज के 33 रुपए या महीने के 1,000 रुपए जमा करते हैं तो आपको रिटर्न के तौर पर 72,000 रुपए से अधिक की राशि मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे खुलेगा खाता और क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया..
कही भी खुलवा सकते हैं यह खाता
पोस्ट ऑफिस की इस खाते को आप देश के किसी भी ब्रांच में खुलवा सकते हैं। यही नहीं आप चाहे तो एक से ज्यादा खाता भी खुलवा सकते हैं। इसके अलावा 2 लोग मिलकर भी इस खाते को ऑपरेट कर सकते हैं।
33 रुपए की बचत ऐसे बनाएगी मालामाल
पोस्ट ऑफिस की इस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप 33 रुपए हर रोज या 1,000 रुपए महीने जमा कर सकते हैं। मौजूदा के 7.3 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से कैलकुलेट करें तो अगर आप 33 रुपए रोजाना बचाकर हर महीने 1000 रुपए आरडी में जमा करें तो 5 साल में आपकी रकम 72505 रुपए हो जाएगी। जबकि इस दौरान आपका प्रिंसिपल अमाउंट करीब 60 हजार रुपए होगा।
ऐसे उठा सकते हैं लाभ
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको एक तय तिथि पर हर महीने पैसा जमा करना होगा। आप एक से पंद्रह तारीख तक अपना पैसा जमा कर सकते हैं। 1 तरीख को खुले खाते में आप महीने की 15 तरीख तक डिपॉजिट कर सकते हैं। 16 तरीख को खुले खाते में डिपॉजिट का आखिरी मौका आपके लिए महीने की अंतिम तारीख तक होता है।
72,000 रुपए बनाने के फॉर्मूले को आप ऐसे समझ सकते हैं
अगर आपने 1,000 रुपए महीने के हिसाब से जमा किया तो एक साल में आपने 12,000 रुपए दमा किए। 7.3 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से आपको एक साल में 12,482 का रिटर्न मिला। इसी तरह आगर आपने पांच साल तक पैसा जमा किया तो आपको 72,505 रुपए का रिटर्न मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

12th Board Timetable 2019 (12th BOARD TIME TABLE 2019) - details of the timetable of the 12th Board of the State to get here

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

10th HERO pulled job to 12th, salary Rs 40 thousand