मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर पूछताछ, पहुंचे ED दफ्तर

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर पूछताछ, पहुंचे ED दफ्तर
मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ में शामिल होने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी इससे पहले 6,7 और 9 फरवरी को 24 घंटे से ज्यादा देर तक वाड्रा से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, बीकानेर भूमि सौदे मामले में भी जयपुर में दो बार पूछताछ की जा चुकी है।
वाड्रा मंगलवार को खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्हें एजेंसी ने धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। वाड्रा मंगलवार सुबह ईडी के समक्ष पेश होने वाले थे। हालांकि उनके वकील ने ईडी के अधिकारियों को सूचित किया कि वह अस्वस्थ हैं और एजेंसी जब उन्हें दोबारा बुलाएगी वह ईडी के समक्ष पेश हो जाएंगे।
वहीं, दिल्ली की एक अदालत ने 16 फरवरी को वाड्रा की अंतिम जमानत 2 मार्च तक बढ़ा दी थी। यह मामला कथित रूप से वाड्रा से जुड़े विदेश में 19 लाख पाउंड की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा हुआ है।
ईडी ने शुक्रवार को सुखदेव विहार स्थित वाड्रा की4.43 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की थी। यह संपत्ति वाड्रा की कंपनी स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। अदालत ने 2 फरवरी को वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दे दी थी और 6 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात