सपने में दिखे भगवान तो समझ लें आपके साथ होने वाला है ये...

सपने में दिखे भगवान तो समझ लें आपके साथ होने वाला है ये...

स्वप्नशास्त्र के अनुसार हर सपने का कुछ ना कुछ मतलब जरुर होता है। कोई स्वप्न आपको बहुत ही खास संकेत देने वाला होता है। वहीं कुछ सपनों का हमारे वास्तविक जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। भले ही विज्ञान इसे माने या ना माने। जरुरी नहीं के हमें सपना से सिर्फ शुभ संकेत ही प्राप्त हो कभी हम पर आने वाली विप्तियों का भी संकेत देता है। हर सपना उस व्यक्ति विशेष पर शुभ या अशुभ प्रभाव डालता है, लेकिन कौन सा सपना शुभ है और कौन सा नहीं इसी की जानकारी हमें स्वप्न शास्त्र के माध्यम से ही प्राप्त होती है। आज सपनों की कड़ी में हम आपको स्वप्न में भगवान शिव और अन्य देवताओं के स्वप्न में आने पर मिलने वाले संकेतों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस संकेतों के बारे में....

1. सपने में शिवलिंग का दिखना
जिस किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में शिवलिंग दिखने का संकेत उसके पुर्वजन्म के बारे में बताता है कि उक्त व्यक्ति पूर्वजन्म में शिव जी का भक्त था और व्यक्ति ने अपने कर्मों के अनुसार सुख-दुख पा लिए हैं। सपने में शिवजी का दिखना आपकी सभी समस्याओं के अंत का संकेत देता है। वहीं इस समय से आपकी उन्नति का समय शुरु होने वाला होता है।

2. सपने में श्री कृष्‍ण को देखना
यदि आपको सपने में भगवान श्री कृष्ण दिखाई देते हैं तो यह आपके प्रेम संबंध के बारे में कुछ दर्शाता है। इस स्वप्न के माध्यम से आपको ईशारा मिलता है की आपके प्रेम संबंध सफलता की और अग्रसर हैं।

3. सपने में श्री राम का दिखना
सपने में किसी भी व्यक्ति को यदि श्री राम दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ होता है की व्यक्ति की उन्नति निश्चित है वहीं उसकी तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले होते हैं। श्री राम का स्वप्न में दिखना भविष्य में होने वाली आपकी सफलता को ओर भी ईशारा करता है।

4. यदि हों बजरंगबली के दर्शन
यदि रात को आपके सपने में हनुमानजी आएं तो आपके शत्रुओं का नाश होना तय है।

5. सपने में मां लक्ष्‍मी का दिखना
सपने में मां लक्ष्मी का दिखना बहुत शुभ होता है। सपने में नाता लक्ष्मी का दिखना इस बात का संकेत देता है की आपका रुका हुआ धन मिलने वाला है। व्यापार में बड़े मुनाफे का भी संकेत देता है।

6. मां सरस्‍वती दिखेंगी तो होगा ये
यदि विद्या की देवी मां सरस्‍वती आपको सपने में दिखती हैं तो यह आपके सुखद भविष्य का संकेत है। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। ज्ञान और विद्या से आप खूब कामयाब होंगे।

7. सपने में मां दुर्गा को दिखना
जिस किसी व्यक्ति के सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है की उक्त व्यक्ति या उसके परिवार के किसी सदस्य का पुराना रोग दूर जल्द ही दूर होने वाला है।

8. भगवान विष्‍णु के दर्शन होने पर
लक्ष्‍मीपति भगवान विष्‍णु सफलता के प्रतिक माने जाते हैं। इसलिए सपने में इनका आना यानी सफलता आपके दरवाजे पर दस्‍तक देना चाह रही है।

Comments

Popular posts from this blog

12th Board Timetable 2019 (12th BOARD TIME TABLE 2019) - details of the timetable of the 12th Board of the State to get here

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

10th HERO pulled job to 12th, salary Rs 40 thousand