पीएम मोदी को बेटी की शादी का भेजा निमंत्रण, बदले में घर आया ये संदेश

पीएम मोदी को बेटी की शादी का भेजा निमंत्रण, बदले में घर आया ये संदेश
काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी की एक महिला ने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण भेजा था। निमंत्रण के बदले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवविवाहित जोड़े के नाम एक संदेश भेजा।
वाराणसी के सुंदरपुर की रहने वाली मिथिलेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पुत्री अंकिता के विवाह के लिए निमंत्रण पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश पाकर परिवार के लोग भी प्रसन्न हैं।
शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि परिवार की खुशी में शामिल करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वर-वधू अंकिता और शिवम को जीवन के नव शुभारंभ की हार्दिक बधाई।
शुभ लग्न की बेला जीवन में खुशियों की सौगात लाए। विश्वास और मित्रता की डोर से दोनों सदैव बंधे रहें। रिश्ते में स्नेह रहे। बेहतर तालमेल से जीवन आगे बढ़े और समय के साथ संबंध और अधिक गहरा और मजबूत हो। इसी कामना के साथ दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्यपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीष। 

Comments

Popular posts from this blog

10th HERO pulled job to 12th, salary Rs 40 thousand

महिलाओं के परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे सरकार : सैनी

चावल के साथ आप रोजाना खा रहे हैं जहर, हो सकती हैं कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां