कश्मीर से आई सुखद खबर, सुनकर आपको भी होगी खुशी

कश्मीर से आई सुखद खबर, सुनकर आपको भी होगी खुशी
जम्मू कश्मीर से आए दिन आतंकी घटनाओं और आतंकियों के खिलाफ चलने वाले अभियान की खबरें आती रहती हैं। अमूमन इन घटनाओं में आतंकियों व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं आती हैं। लेकिन, आज जो सूचना आई है, वह आपको खुशियों से भर देगी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक युवक को आतंक की राह पर आगे बढ़ने से रोकने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक युवक को उसके परिवार की मदद से आतंकवादी बनने से रोक लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मध्य कश्मीर के गंदेरबल के इस युवक को उसके परिवार से वापस मिला दिया गया है। युवक ने आतंक के रास्ते पर न जाने की शपथ ली है। इससे पता चलता है कि ऑपरेशन ऑलआउट ने घाटी के युवाओं के बीच आतंक की राह पर न चलने देने में एक डर जरूर पैदा किया है। निजी दुश्मनी को हल करने के लिए भी आतंक की राह चुनने वाले युवा अब घर लौट रहे हैं। यह स्थिति एक सुखद एहसास करा रही है।

इस प्रकार की घटनाएं घाटी में युवाओं के जरा से मसले को लेकर आतंक का रास्ता चुनने से रोकने में सफल होंगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गंदेरबल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी कि एक युवक घर से लापता हो गया है। उसकी पहचान उजागर नहीं की गयी। जांच में पता चला कि युवक बदला लेना चाहता था और इस वजह से आतंकवादी बनने चला था। पुलिस ने परिवार के सहयोग से युवक को काफी मशक्कत के बाद तलाश लिया। उसे समझा-बुझाकर आतंकवाद के रास्ते पर न जाने के लिए मना लिया।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात