गौतम गंभीर ने कहा- पाकिस्तान से अब युद्ध के मैदान पर हो बात, तो आफरीदी ने दिया ऐसा जवाब

गौतम गंभीर ने कहा- पाकिस्तान से अब युद्ध के मैदान पर हो बात, तो आफरीदी ने दिया ऐसा जवाब
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले की पूरा देश कड़ी निंदा कर रहे है। इस हमले के बाद पुरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इस हमले से काफी खफा हैं और सबने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इस हमले की निंदा की और कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। हमले में शहीद हुए जवानों को उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए गंभीर ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ अब बातचीत मेज पर नहीं बल्कि युद्ध के मैदान पर होगी। गंभीर की इस बात पर कई लोगों ने उनका जमकर समर्थन किया और उनकी इनफ इज इनफ वाले ट्वीट को कोट करते हुए आरपार की लड़ाई की समर्थन किया।
गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- हां, हम अलगाववादियों से बात करते हैं, पाकिस्तान से बात करते हैं। लेकिन इस बार बात टेबल पर नहीं युद्ध के मैदान पर होगी। हर बात की हद होती है।
अब गंभीर की इस बात पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनसे जब पाकिस्तान की मीडिया से जुड़े लोंगो ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि क्या हो गया है गौतम गंभीर को। इसके बाद वो टीम की बस में सवार होकर आगे बढ़ गए। आपको बता दें कि इस वक्त अफरीदी पाकिस्तान सुपर लीग में व्यस्त हैं और शोएब मलिक की कप्तानी में मुल्तान सुल्तान के लिए खेल रहे हैं।
बता दे कि, गंभीर के अलावा भारत के कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने पुलवामा आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। बीसीसीआइ सहित क्रिकेटरों ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के लोगों की विभन्न तरीकों से मदद करने का भी एलान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात