आईएमएफ पाकिस्तान की मदद करने को तैयार : क्रिस्टीन लगार्ड

आईएमएफ पाकिस्तान की मदद करने को तैयार : क्रिस्टीन लगार्ड

    दुबई में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के बाद आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने यह घोषणा की है


क्रिस्टीन लगार्ड (फाइल फोटो / एएफपी)
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने को तैयार हो गया है. रविवार को दुबई में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के बाद आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टीन लगार्ड ने यह घोषणा की है.
पीटीआई के मुताबिक लगार्ड ने अपने एक बयान में कहा, ‘आईएमएफ समर्थित योजनाओं के बारे में पाकिस्तानी नेता के साथ मेरी मुलाकात रचनात्मक थी. मैं दोहराती हूं कि आईएमएफ पाकिस्तान की मदद करने को राज़ी है.’
आईएमएफ प्रमुख ने आगे कहा, ‘मैंने यह भी कहा कि निर्णायक नीतियां और आर्थिक सुधारों का एक मजबूत पैकेज पाकिस्तान को उसकी अर्थव्यवस्था का लचीलापन बहाल करने में सक्षम करेगा और मजबूत और अधिक समावेशी विकास की नींव रखेगा.’
इमरान खान ने भी एक ट्वीट के जरिये क्रिस्टीन लगार्ड के साथ हुई मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘देश को स्थायी विकास के मार्ग पर रखने के लिए गहरे संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता पर हम दोनों के विचार एक जैसे थे. इन सुधारों से समाज के सबसे कमजोर वर्गों की रक्षा की जाती है.’

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात