पाकिस्तान सीमा के पास सेना के ताबड़तोड़ धमाके….कांप उठी पाकिस्तान की फौज-मची भगदड़

पाकिस्तान सीमा के पास सेना के ताबड़तोड़ धमाके….कांप उठी पाकिस्तान की फौज-मची भगदड़
New Delhi : भारतीय वायुसेना ने शनिवार को बड़े पैमाने पर अभ्यास में हिस्सा लिया। पाकिस्तान सीमा के पास पोखरण में करीब 140 फाइटर जेट आसमान में गरजे और शक्ति का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास पुलवामा अटैक के ठीक 2 दिन बाद किया गया।
वायुसेना के इस अभ्यास को वायु शक्ति एक्सरसाइज का नाम दिया गया है। दिन के साथ-साथ रात में भी सेना ने अभ्यास किया। हालांकि, वायु शक्ति अभ्यास के उद्घाटन के मौके पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने पाकिस्तान या पुलवामा अटैक का उल्लेख नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक, वायु शक्ति एक्सरसाइज की प्लानिंग पहले ही की गई थी। अभ्यास कार्यक्रम में पिन प्वाइंट टार्गेट पर हमला करना और उसे खत्म कर देना शामिल था।
आपको बता दें कि कश्मीर के पुलवामा में हुए अटैक में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था। सीआरपीएफ के जवानों की बस पर आत्मघाती हमला किया गया। पुलवामा अटैक के बाद देशभर में लोगों के मन में गुस्सा है और वे बदला लेने की मांग कर रहे हैं। भारत की सरकार ने भी दोषियों को सजा देने की बात कही है।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात