इधर पीएम मोदी की रैली, उधर मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

इधर पीएम मोदी की रैली, उधर मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
14 फरवरी को रुद्रपुर में पीएम मोदी की रैली प्रस्तावित है। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों में ओलावृष्टि के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की दोपहर बाद नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिलों में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि और आंधी आने की संभावना है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। 
गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। इसकी वजह से प्रदेशभर में फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात

क्षेत्र में  फिर से ऊंची चोटियों पर हिमपात से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही मुनस्यारी में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधूरा की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहे। ब्यूरो
केदारनाथ में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप

केदारनाथ धाम में मौसम सुधरने के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। धाम अभी भी बर्फ से ढका है। यहां सात फीट से अधिक बर्फ जमी है। 21 जनवरी से पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली और पानी की सप्लाई ठप होने से वहां मौजूद 19 लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ राह है। कार्यस्थलों पर आदमकद से अधिक बर्फ जमी होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पैदल मार्ग पर भी तीन से पांच डिग्री तक बर्फ मौजूद है, जिससे आवाजाही करना मुश्किल है। ब्यूरो 

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात