दिल्ली: ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां

दिल्ली: ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां
दिल्ली में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। सर्दी के मौसम में दिल्ली आग से झुलस रही है। गुरुवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली के नारायण इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। सर्दी के मौसम में दिल्ली आग से झुलस रही है। गुरुवार सुबह 7.30 बजे दिल्ली के नारायण इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। खबर के मुताबिक इस फैक्ट्री में ग्रीटिंग कार्ड बनते हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि मंगलवार सुबह करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस में आग लग गई थी इसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार देर रात दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में आग लगने से करीब 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात