मारुति ने लांच की फेसलिफ्ट बलेनो, नए फीचर्स और दाम के साथ आई बाजार में

मारुति ने लांच की फेसलिफ्ट बलेनो, नए फीचर्स और दाम के साथ आई बाजार में
दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक बलेनो का नया बेहतर वर्जन उतारा है। नई बलेनो की कीमत 5.40 लाख रुपये से 8.77 लाख रुपये के बीच है।

पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.40 लाख रुपये से शुरू
पेट्रोल वर्जन का दाम 5.40 लाख से 7.45 लाख रुपये के बीच है। वहीं आटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल की कीमत 7.48 लाख से 8.77 लाख रुपये रखी गई है। डीजल वर्जन सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 6.60 लाख से 8.60 लाख रुपये होगी। सभी दाम दिल्ली शोरूम कीमत पर आधारित हैं। कंपनी के मुताबिक नई बलेनो में कई सुरक्षा खूबियां हैं जैसे ड्यूल एयरबैग्स, एंटी ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन आदि उपलब्ध हैं।

कंपनी का सफल मॉडल
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कल्सी ने कहा कि कंपनी मुख्य टारगेट कस्टमर हैं। इस नई बलेनो के साथ बलेनो की ब्रांड पहचान और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बलेनो कंपनी के लिए काफी सफल मॉडल रहा है। कल्सी ने कहा कि बलेनो ने सिर्फ 38 महीने में पांच लाख की बिक्री का रिकॉर्ड आंकड़ा हासिल किया है। नई बलेनेा 1.2 लीटर के पेट्रोल और 1.3 लीटर के डीजल इंजन वर्जन में उपलब्ध होगी।

होगा रियर पार्किंग कैमरा
नई बलेनो में स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल है और स्टांस अधिक चौड़ा है। साथ ही इसमें नई इन्फोटेनमेंट प्रणाली के साथ रियर पार्किंग कैमरा इंटिग्रेशन, लाइव ट्रैफिक और गाड़ी की सूचना के साथ नेविगेशन प्रणाली की खूबियां है।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात