सुंदरता बढ़ाने के लिए नारियल तेल के ये 5 इस्तेमाल आपको शर्तिया नहीं पता होंगे

सुंदरता बढ़ाने के लिए नारियल तेल के ये 5 इस्तेमाल आपको शर्तिया नहीं पता होंगे

क्या आप सोचते हैं कि नारियल तेल सिर्फ बालों में लगाने के काम आता है? यदि हां, तो आप गलत सोचते हैं। नारियल तेल ब्यूटी केयर में एक प्राकृतिक अनमोल कुंजी है। इसे विभिन्न तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। सेहत से लेकर सुंदरता तक के लिए नारियल तेल प्रकृति का अनमोल उपहार है। आइए जानें नारियल तेल के करिश्माई सौन्दर्य फायदे...

1. प्राइमर के रूप में प्रयोग करें:

जब आप बाहर जाने के लिए तैयार हों, तब आप फाउंडेशन लगाने से पहले नारियल तेल को प्राइमर के तौर पर लगाएं। इसकी सिर्फ कुछ बूंदें अपने चेहरे पर थपकाकर पूरे चेहरे पर फैला लें। यह फाउंडेशन के लिए बेस का काम करेगा और साथ ही चेहरे को मॉइश्चराइजर भी प्रदान करेगा। आप इसे चिक बोन पर थोड़ा ज्यादा लगा सकती हैं जिससे यह हाईलाइट हो जाए।

2. बालों के लिए है संजीवनी बूटी:

नियमित रूप से नारियल तेल का प्रयोग बालों की खूबसूरती को बढ़ाता है। उन्हें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है, उन्हें नरम और सिल्की बनाता है। डस्ट, प्रदूषित वातावरण से बचाता है। आपके बालों को प्रोटीन देता है और उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ बनाता है। यह आपके बालों से दो मुंहे बालों वाली समस्या को पूरी तरह समाप्त करने का अद्भुत काम कर सकता है।

3. आपकी त्वचा के लिए:

यदि आप अपनी त्वचा से प्यार करते हैं तो नारियल तेल आपके लिए कुंजी है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और प्रदूषण से बचाता है। बदलते मौसम में त्वचा की रक्षा करता रहता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। नारियल तेल का त्वचा को डिटॉक्सीफाय करता है इसलिए नहाने के बाद नियमित रूप से त्वचा पर नारियल तेल लगाएं।

4. बॉडी स्क्रब बनाएं:

नारियल तेल में शक्कर मिलाएं और जब यह शक्कर घुलने लगे तब पूरे शरीर पर इसे धीरे-धीरे रगड़ें और धो लें। प्राकृतिक स्क्रब का प्रयोग कर आपकी त्वचा पर जादुई चमक आ जाएगी।

5. मेकअप रिमूवर के रूप में:

नारियल तेल सबसे अच्छा क्लिंजर माना जाता है। मैकअप उतारने के लिए एक कॉटन पैड पर तेल लें और मैकअप रिमूव करें। यह मैकअप तो हटाएगा ही, साथ ही त्वचा के भीतर से गंदगी और बैक्टीरिया भी हटाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Bumper admitted BSF, soldier near Eighth, to apply the constable positions, a total of 787 posts

Recruitment jobs For Talati Cum Mantri & Junior Clerk In Gujarat

आज भारत दौरे पर आ रहे सऊदी के प्रिंस मोहम्मद, रणनीतिक संबंधों पर होगी बात