चावल के साथ आप रोजाना खा रहे हैं जहर, हो सकती हैं कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां देश के ज्यादातर लोग चावल खाना पसंद करते हैं. बहुत से ऐसे लोग हैं, जो बिना चावल खाए एक दिन भी नहीं रह सकते हैं. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो सतर्क हो जाइए क्योंकि ये खबर पढ़ने के बाद आप परेशान हो सकते हैं. कई शोधों में दावा किया गया है कि यदि आप रोजाना चावल खाते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए जहरीली हो सकती है. जो व्यक्ति ज्यादा चावल खाते हैं वे अपने शरीर में 'आर्सेनिक' (Arsenic) नाम के जहरीले पदार्थ को भेज रहे हैं. जी, हां खबर थोड़ा हैरान करने वाला है, लेकिन ये सच है. सबसे चिंता का विषय ये है कि चावल में आर्सेनिक रसायन की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं. रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि आर्सेनिक के शरीर में पहुंचने के बाद ये जहरीला रसायन लोगों में कैंसर, दिल संबंधी बीमारी, डायबिटीज और कई गंभीर बीमारियों को दावत देता है. बता दें कि आर्सेनिक रसायन मिट्टी में पाया जाने वाला रसायन है. इस वजह से इसका थोड़ा असर मिट्टी से उगने वाली खाने की चीजों में भी आ जाता है, लेक...
Comments
Post a Comment